Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के 29 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला संरक्षा पुरस्कार

mirrormedia
1 Min Read

संवाददाता, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आज सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने मंडल के 29 कर्मचारियों को सितम्बर 2024 में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कृत कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और अन्य संरक्षा संबंधित समस्याओं का समय रहते पता लगाया, जिससे रेल परिचालन में आने वाली संभावित दुर्घटनाओं और असामान्यताओं को टाला जा सका।

इस मौके पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views