Dhanbad -बंगाल की बियर के साथ 3 गिरफ्तार : जांच में दर्जनों बियर की बोतलें व 4 लीटर विदेशी शराब जब्त

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad जिले में अवैध शराब को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 28 अगस्त को धनबाद के बलियापुर थाना अंतर्गत पंचेत डेम, दाहीबाड़ी, बेनागड़िया, बलियापुर में छापेमारी अभियान चलाया गया जहाँ 22.1 लीटर बियर की बोतले जब्त की गई जबकि 4 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त की गई सभी बियर बंगाल का है।

वहीं इस बाबत 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस दौरान शिवा होटल के मालिक तथा अजीत महतो मौके से फरार हो गए जिनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....