मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने मंडल के 30 कर्मचारियों को अक्टूबर 2024 माह में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया।
इन कर्मचारियों ने यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ मंडल के विभिन्न खंडों में संरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों का पता लगाया। इनमें रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और अन्य संभावित खतरों की पहचान कर रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं और दुर्घटनाओं को टालने में अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों के समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान रेल संरक्षा के लिए प्रेरणादायक है।