मिरर मीडिया संवाददाता, Dhanbad: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धनबाद महानगर द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ पी.के. रॉय मेमोरियल कॉलेज, धनबाद में किया गया। इस अभियान में कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला संयोजक अंशु तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से छात्र हित और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए काम कर रहा है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय संयोजक नीरज निखिल ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें पिछले साल 33 लाख छात्र-छात्राएं जुड़े थे। विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में इस अभियान को सक्रियता से चला रही है।
Hधनबाद जिला के जिला सदस्यता प्रमुख अखिल सिन्हा और नगर सदस्यता प्रमुख विशाल ब्रह्मण ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा, लड़ो पढ़ाई करने के लिए और पढ़ो समाज बदलने के लिए।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशोर झा, पी.के. रॉय मेमोरियल कॉलेज के अध्यक्ष हर्षवर्धन राज, धनबाद महानगर विस्तारक हरगोविंद, अमन रेड्डी, अक्षय मंडल, प्रशांत मंडल, आशीष मंडल, रोहित कुमार, अपर्णा आचार्या, भावना, निक्की, सृष्टि, अक्षय, आशीष, सुजल, प्रशांत, हेमंत, सिद्धार्थ, शुभम, अनीष, रिंकू और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

