मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज शनिवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।
विश्वविद्यालय संयोजक नीरज निखिल, जिला संयोजक अंशु तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु प्रसाद गुप्ता एवं किशोर कुमार झा ने कहा कि कुलपति प्रो. राज कुमार सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम अर्जित करेगा। कुलपति अपनी कार्य कुशलता से विवि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
मौके पर विशाल ब्राह्मण, अखिल सिन्हा, रिकी कुमार, गौरव कुमार, रिशु कुमार, शिवम चौबे,देव, चंदन, सुमित, आकाश, विनेश कुमार वर्मा, ओम प्रकाश, दीपक प्रसाद, पिंकेश यादव, राजन निषाद, रोहित ,राहुल, अभिषेक, पिंकेश, शैलेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें –
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

