मिरर मीडिया : शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में नए एसपी डॉक्टर कैलाश कुमार ने कार्यभार संभाला, करीब 2 वर्षों से यहां एसपी की पदस्थापना नही हुई थी डीएसपी की देखरेख में धनबाद में कार्य चल रहे थे। वही धनबाद ओर दुमका प्रमंडल का क्षेत्र एसपी डॉक्टर कैलाश की देखरेख में होगा।
कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लोग निर्भीक होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और अपनी शिकायत दें, घूसखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB द्वारा कार्रवाई त्वरित की जाएगी और शिकायतकर्ता के मामलों का निष्पादन भी कराया जाएगा।