मिरर मीडिया : पूरे देश में राजस्व प्राप्ति का प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर एक बार फिर धनबाद ने अपना परचम लहराया है। बता दें कि धनबाद मंडल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 107.59 MT की लोडिंग के साथ पूरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल किया हैं।
इस बाबत धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि धनबाद रेल मंडल को इस वित्तीय वर्ष में 14342.09 Cr. रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ हैं जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त किए गए राजस्व से 16.87 % अधिक हैं। इसी क्रम में धनबाद मंडल की लोडिंग दूसरे स्थान पर रहे बिलासपुर मंडल से 13.22% अधिक एवं प्राप्त राजस्व 21.18% अधिक रहा है।