Dhanbad: कांग्रेस का Election politics… जिलाध्यक्ष ने ‘एक मुलाकात अपनों के साथ’ कार्यक्रम में भाजपा पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया, संवाददाता : Dhanbad गोपीनाथडीह पंचायत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने “एक मुलाकात – अपनों के साथ” कार्यक्रम के तहत पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार पासवान की अगुवाई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन में आयोजित संगोष्ठी में संतोष कुमार सिंह ने महिलाओं और ग्रामीणों को झारखंड सरकार की अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना समेत अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं।

संतोष कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत नींव देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है और समय से पहले चुनाव कराने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सेनानी हैं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की पार्टी राजनीति पर जोर देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि “ऐसा कोई गांव नहीं जहां कांग्रेस के पांव नहीं” और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झामुमो गठबंधन जिला की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे।

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिंहा, धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कयूम खान, मुखिया बिजेंद्र पासवान, प्रीतम रवानी, मनोरमा देवी, लटटा देवी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।