धनबाद – दलित एकता मंच ने कांग्रेस जिला एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन : लगाया सौतेला दुर्व्यवहार करने का आरोप

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : रणधीर वर्मा चौक पर दलित एकता मंच के बैनर तले सत्याग्रह करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया गया।

वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मीडिया को बताया कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा सभी दलितों के साथ सौतेला दुर्व्यवहार करने का कार्य किया जा रहा हैं जिसके खिलाफ़ दलित एकता मंच द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है।

जिसमें कांग्रेस पार्टी का सब सच्चे सिपाही है बावजूद राजेश ठाकुर एवं संतोष सिंह सभी को अपमानित करते हुए नए-नए सदस्यों का जोड़ने का कार्य कर रहे हैं और हम सभी दलित समाज में फूट डालने की प्रयास कर रहे हैं यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हम सभी दलित परिवार कांग्रेस पार्टी से मांग करते हैं कि प्रदेशअध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह को पद से तत्काल हटाए जाए नहीं तो या आंदोलन और भी उग्र होने जा रहा है। क्योंकि सभी कांग्रेस दलित एकता मंच के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक बात पहुंचाने का कार्य करेंगे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह को पद से विरमित करने का मांग करेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *