HomeधनबादDhanbadDhanbad: डीसी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, गांधी सेवा सदन...

Dhanbad: डीसी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, गांधी सेवा सदन में शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

मिरर मीडिया, संवाददाता Dhanbad : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीसी माधवी मिश्रा ने गांधी सेवा सदन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

साथ ही पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस मेन्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुई।

झंडोत्तोलन से पहले उन्होंने धनबाद के पूर्व एसपी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा, हवालदार गिरधारी लाल श्रीवास्तव, पुलिस आरक्षी अशोक सिंह, पुलिस आरक्षी राजकुमार पासवान, पुलिस आरक्षी भोला सिंह, पुलिस आरक्षी वजन मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश झा, पुलिस आरक्षी धनेश्वर महतो व पुलिस आरक्षी अखिलेश पांडेय की शहादत के लिए निर्मित शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की।

शहीद स्मारक पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular