HomeधनबादDhanbadDhanbad: धनबाद पुलिस ने बी.एस.एन.एल. में साइबर अपराध रोकथाम के लिए कार्यशाला...

Dhanbad: धनबाद पुलिस ने बी.एस.एन.एल. में साइबर अपराध रोकथाम के लिए कार्यशाला का किया आयोजन

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: साइबर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से धनबाद पुलिस के साइबर विंग ने बी.एस.एन.एल. कार्यालय, धनबाद में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। वरीय पुलिस अधीक्षक हार्दिप पी जनार्दन के निर्देशानुसार इस कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध से बचाव के उपाय और अपराध होने की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जानकारी देना था।

कार्यशाला में साइबर अपराध से बचाव और NCRB पोर्टल पर अपराध का पंजीकरण करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बी.एस.एन.एल. के महाप्रबंधक समेत साइबर सेल और दूरसंचार विभाग के कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य साइबर अपराध के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों से अवगत कराना था ताकि ऐसे अपराधों से निपटने में मदद मिल सके।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular