HomeधनबादDhanbadDhanbad: राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,...

Dhanbad: राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, शिवा हांसदा, बिमल सोरेन और प्रियंका हांसदा ने मारी बाजी

मिरर मीडिया, संवाददाता Dhanbad : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राँची में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनबाद जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में धनबाद ने कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कब्जा किया।

जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार ने बताया कि पुरुष अंडर 19 तीरंदाजी में धनबाद के शिवा हांसदा ने पहले स्थान पर विजय प्राप्त की। वहीं, महिला अंडर 19 श्रेणी में धनबाद की बिमल सोरेन ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। 19 वर्ष से ऊपर की तीरंदाजी स्पर्धा में प्रियंका हांसदा ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीरंदाजी में धनबाद जिला के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर विजेताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री हफीजुल हसन ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीरंदाजी कोच नामित कुमारी टुडू ने बताया कि इस वर्ष भी धनबाद ने पिछले वर्ष की तरह ही शानदार प्रदर्शन किया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!