Table of Contents
Dhanbad में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई शनिवार को देखने को मिली जहां गोविंदपुर थाने की पुलिस ने गांव भीतर दुर्गा मंदिर के निकट एक अवैध लॉटरी कारोबारी के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लॉटरी बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया।
छापेमारी में कारोबारी का इंजीनियर पुत्र पकड़ा गया

बता दें कि जिस घर में पुलिस ने छापेमारी की वह मृदुल नामक शख्स की है जो कि अवैध लॉटरी का बेताज बादशाह माना जाता है और गोविंदपुर समेत अन्य इलाकों में अवैध तरीके से लॉटरी की बिक्री करता है, लंबे समय से पुलिस ने उसके आसपास अपने गुप्तचर को लगा रखा था हालांकि छापेमारी के वक्त मृदुल घर में मौजूद नहीं था और उसका बेटा जो कि पेशे से इंजीनियर है वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस फिलहाल कारोबारी के तलाश में छापेमारी कर रही है।
Dhanbad जिले के निरसा, झरिया एवं गोविंदपुर इलाके में लॉटरी का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर
बता दें कि न सिर्फ Dhanbad जिले के निरसा और झरिया इलाके में, बल्कि गोविंदपुर में भी लॉटरी का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है जिसमें कुलदीप गुप्ता, राजेश राहुल दास, प्रदीप, मास्टर समेत कई दर्जन लोग धड़ल्ले से इस कार्य में जुटे हुए हैं। झरिया और निरसा में छापेमारी के बाद कार्रवाई भी की गई पर बावजूद इसके अवैध लॉटरी का कारोबार जिले में फलफूल रहा है।
डेहरी ऑन सोन का झुनझुनवाला नामक शख्स बताया जाता है मास्टरमाइंड
गौरतलब है कि स्थानीय मजदूर व्यवसाय वर्ग के लोग रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में अपनी प्रतिदिन की कमाई का एक बड़ा हिस्सा लॉटरी में गंवा देते हैं और अवैध लॉटरी कारोबारी रातों-रात अमीर बन रहे हैं। बताया जाता है कि डेहरी ऑन सोन का झुनझुनवाला नामक एक शख्स इन सबों का आका है। डेहरी ऑन सोन और इसके आसपास के क्षेत्र में अवैध लॉटरी का धंधा काफ़ी बड़े स्तर पर चल रहा है।
ये भी पढ़े…
- पलामू में गोवंश तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 10 पशुओं के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार
- कैशबैक और पीएम किसान योजना का लालच देकर साइबर ठगी, देवघर में चार शातिर गिरफ्तार
- अधिकारी बनकर सोना लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 2.92 करोड़ का सोना बरामद
- बोधगया में महाकठिन चीवर दान की धूम, 400 लामाओं को वस्त्र भेंट कर विश्व शांति की कामना
- टाटा स्टील में 2800 कर्मचारियों की शिफ्ट का समय बदला, एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू; गेट पर भीड़ बनी चुनौती

