मिरर मीडिया : रविवार की जगह झारखंड के कई स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने का हिंदू जनजागृति समिति द्वारा सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन के साथ नारेबाजी भी की गई।
वही तुष्टिकरण की बात करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य शंभू ग्वार ने बताया कि झारखंड बिहार और पश्चिम बंगाल के कई स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी देने का मामला सामने आ रहा है। जबकि झारखंड में ही 1800 से भी अधिक ऐसे स्कूल है जिसमें शुक्रवार को अवकाश दिया जा रहा है। सरकार ने स्कूलों में रविवार को छुट्टी देना अनिवार्य किया है। जिन स्कूलों में ऐसी अनियमितता पाई जा रही हैं, सरकार को उन स्कूलों की जांच कर मासिक भत्ता और वेतन रोकने की मांग की गई।