Dhanbad: झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम पहुंची धनबाद, नाबालिग शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

Uday Kumar Pandey
2 Min Read
अधिकारियों के साथ बैठक करती आयोग की सदस्य

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार की दो सदस्य आभा वीरेंद्र अकिंचन और रूचि कुजूर ने धनबाद जिला का दौरा किया।

सर्वप्रथम परिसदन में सदस्य आभा वीरेंद्र अकिंचन और रूचि कुजूर की अध्यक्षता बैठक की गई। जिसमें पिछले दिनों घटित घटना नाबालिक गैंग रेप, नाबालिक शारीरिक यातना, साथ मे लापता बच्चे से सम्बंधित केस के निपटारा, बाल नशा के रोकथाम, नशीली पदार्थो के बिक्री के मानको का पालन, शराब दुकान में नाबालिक का रोकथाम, नशापान के हानि उसके लिए जागरूकता अभियान में तेज़ी के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित जिला स्कूल धनबाद जिला स्तरीय टी एल एम मेला में स्टाल का विजिट किया। जिसमें पूर्वी टुंडी, बाघमारा, निरसा, गिविंदपुर, बलियापुर, झरिया के प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा आकर्षक तरीके से वेस्ट मटेरियल को प्रयोग करते हुए पढ़ाई मटेरियल बनाया था, जिसमे बच्चे रूचि पूर्वक ध्यान दें रहें थे। बाल सुधार गृह सरायढेला जा कर सदस्य ने पीड़िता से मिल कर उनसे जानकारी प्राप्त किया।

मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार, सदस्य सी डब्लू सी ममता अरोरा, डी एस पी (लॉ एंड आर्डर) दीपक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

(रिपोर्ट: धनबाद संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।