Dhanbad: JITA ने धनबाद नगर निगम को सौंपे 48 रोड बैरिकेड्स

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad धनबाद इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) ने धनबाद नगर निगम के आयुक्त सह प्रशासक रविराज शर्मा की उपस्थिति में कुल 48 रोड बैरिकेड्स नगर निगम कार्यालय एवं पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) कार्यालय को सुपुर्द किए। इस मौके पर JITA अध्यक्ष अमितेश सहाय, महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल, पार्क मार्केट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव चौरसिया एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने JITA को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि संभव हो तो धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था के सफल संचालन हेतु और भी बैरिकेड्स दिए जाएं। इस पर JITA ने और भी बैरिकेड्स देने की सहमति जताई।

JITA अध्यक्ष अमितेश सहाय एवं महासचिव राजीव शर्मा ने नगर आयुक्त को बताया कि विगत दो वर्षों से JITA एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से राजेंद्र सरोवर (बेकर बांध) में सावन के प्रथम सोमवार को शिव महा आरती का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस वर्ष भी 22 जुलाई को प्रथम सोमवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर शिव महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाराणसी के आचार्य रणधीर जी और उनकी टीम एवं अन्य कलाकार शामिल होंगे। नगर आयुक्त ने इस कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान की और सभी तैयारियों में सहयोग का आश्वासन दिया।

(रिपोर्ट: धनबाद संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views