मिरर मीडिया : पंडित दिनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती धनबाद विधायक राज सिन्हा के अवासीय कार्यालय मे मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवम बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
वही भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के आदर्श पुरुष थे। उनके बताये गये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि भाजपा के मार्गदर्शक थे पंडित दीनदयाल उपाध्या । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस दौरान खिलाड़ियों एवम कलाकारों को सम्मानित किया गया एवम कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहें है इसी क्रम में आज प्रतिष्ठित बुजुर्गो को भी सम्मानित करने का काम किया जा रहा है।