झारखंड सरकार द्वारा धनबाद नगर निगम (वर्ग–क) के आगामी प्रथम आम चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद पदों के आरक्षण व अनारक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जिला गजट के माध्यम से यह अधिसूचना धनबाद समाहरणालय (पंचायत शाखा) द्वारा प्रकाशित की गई है।
🔹 55 वार्डों के लिए आरक्षण तय
झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के तहत नियम 5 एवं नियम 9 के प्रावधानों के आलोक में यह सूची जारी की गई है। इसके अंतर्गत धनबाद नगर निगम के कुल 55 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I, पिछड़ा वर्ग–II, अन्य वर्ग तथा कोटिवार महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है।

