धनबाद नगर निगम: पिछड़े वर्गों के आरक्षण हेतु सर्वेक्षण आंकड़े प्रकाशित, आपत्तियां आमंत्रित

KK Sagar
1 Min Read

पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, झारखंड के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2024 हेतु धनबाद नगर निगम के वार्ड 01 से वार्ड 55 तक पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण के लिए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है।

यह सर्वेक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के पर्यवेक्षण में किया गया, जिसे अनुश्रवण समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों एवं प्रारूप को जनता के अवलोकन हेतु निम्नलिखित माध्यमों से प्रकाशित किया गया है:

  1. धनबाद जिला की आधिकारिक वेबसाइट: www.dhanbad.nic.in
  2. धनबाद नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट: www.dhanbadmunicipalcorporation.com
  3. धनबाद नगर निगम कार्यालय: कार्यालय समय में

आंकड़ों का अवलोकन करने की अवधि

धनबाद नगर निगम कार्यालय में दिनांक 31 जनवरी 2025 तक, कार्यालय दिवसों में, कार्यालय समय के दौरान आंकड़ों का अवलोकन किया जा सकता है।

आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी नागरिक को सर्वेक्षण में प्रस्तुत आंकड़ों के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे 31 जनवरी 2025 तक अपनी आपत्ति साक्ष्य सहित लिखित रूप में धनबाद नगर निगम कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

संबंधित नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करें।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....