Dhanbad News: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर गिरोह का सक्रिय सदस्य मो. नौशाद आलम हथियार के साथ गिरफ्तार

Amita kaushal
2 Min Read

धनबाद: धनबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान और गोपी खान के कुख्यात गिरोह के सक्रिय सदस्य मो. नौशाद आलम को हथियार और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मो. नौशाद आलम के पास से एक देसी कट्टा, दो ज़िंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, क्योंकि वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। सिटी एसपी अजीत कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह का एक सदस्य अवैध हथियार और चोरी की बाइक लेकर कहीं जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम गठित कर अभियान चलाकर गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस मो. नौशाद के आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में उसकी भूमिका कितनी गहरी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि अवैध हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी।

Advertisement

Dhanbad News/ Dhanbad Police/ crime/ News

Share This Article