मिरर मीडिया, संवाददाता : Dhanbad पहला कदम स्कूल (नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के प्रांगण में एक अस्थाई स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा और पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा गरिमा सिन्हा ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस आयोजन के दौरान, कमल किशोर सिन्हा और गरिमा सिन्हा ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्री को खरीदकर उनके उत्साहवर्धन किया।

मौके पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अन्य सदस्याएं, मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।