जियो, गूगल, फोनपे अधिकारी बन साइबर ठगी : धनबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : प्रतिबिंब ऐप बना मददगार

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद साइबर पुलिस साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगातार सफल हो रही है। बीते कुछ महीनों में प्रतिबिंब ऐप की मदद से 50 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस कड़ी में ताजा कार्रवाई के तहत पुलिस ने तेतुलमारी से साइबर अपराधी कैलाश दास को गिरफ्तार किया है।

कैसे करता था फ्रॉड?

गिरफ्तार आरोपी कैलाश दास खुद को जिओ, गूगल, फोन पे जैसी कंपनियों का अधिकारी बताकर लोगों को संदिग्ध लिंक भेजता था और उन्हें ठगने का काम करता था। इस अपराधी को पकड़ने में प्रतिबिंब ऐप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीएसपी ने दी जानकारी

धनबाद के डीएसपी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पहले भी कई साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसमें असम के एक व्यक्ति से की गई ठगी भी शामिल है। आरोपी मधुपुर, देवघर का निवासी है।

आरोपी के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। धनबाद साइबर पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है।

(रिपोर्ट: धनबाद)

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....