Dhanbad: धनबाद के बी.एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय में तंबाकू सेवन के खिलाफ पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad मादक द्रव्यों के दुरुपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से बी.एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय, धनबाद में आज एक विशेष पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किशोर और युवा वर्ग को जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों को चित्रित करते हुए लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया। बच्चों के पोस्टरों में “हम सब का एक ही नारा, नशा मुक्त जीवन हो हमारा” जैसे संदेश देखने को मिले।

पोस्टरों में धूम्रपान से होने वाले कैंसर, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, कोरोनरी ह्रदय रोग, रक्त वाहिकाओं का नुकसान और लीवर की खराबी जैसी खतरनाक बीमारियों के प्रति आगाह करने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में यारा कुमारी, निशा कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, तृषा कुमारी, गुडिया कुमारी, शालू कुमारी, मिलन कुमारी, कोमल कुमारी, सुमन कुमारी, सानिया सिंह, रूपोश्री, होलियाना तिर्की समेत कई अन्य बच्चे शामिल थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रधान अंजुला गुप्ता, संजय कुमार, अरविंद कुमार यादव, अनुपम सुप्रिया रश्मि, एनावेल सुषमा कंडूलना, रेणु कुमारी, पूनम कुमारी शर्मा, रत्नेश कुमार, कुमारी पारुल, इंदू कुमारी और नागेंद्र कुमार आदि की भूमिका रही।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views