Dhanbad: पति की याद में प्रतिभा तिर्की ने जीवन रेखा ट्रस्ट को दिया 50,000 रुपये का दान, ट्रस्ट ने जताया आभार

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: जीवन रेखा ट्रस्ट को स्व. अल्फ्रेड पेंटोनी की धर्मपत्नी प्रतिभा तिर्की ने 50,000 रुपये का चेक डोनेशन स्वरूप प्रदान किया। तिर्की के पति का डायलिसिस 2021 से एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल में हो रहा था, जहां 5 नवंबर 2023 को उनके इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

इस अवसर पर प्रतिभा तिर्की ने बताया कि जीवन रेखा ट्रस्ट ने उनके परिवार को न केवल सामाजिक बल्कि आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया, जिसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगी।अपने पति के निधन के बाद तिर्की का मन ट्रस्ट के प्रति सहयोगी भाव रखता था, और इसी उद्देश्य से आज वे अपनी बेटी ऐश्वर्या पेंटोनी के साथ ट्रस्ट को सहयोग देने पहुंचीं। उन्होंने बताया, “ट्रस्ट ने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया, जिसके लिए मैं आभारी हूं।”

जीवन रेखा ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा ने तिर्की का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट धनबाद में लोगों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रस्ट द्वारा डायलिसिस सेवा केवल 500 रुपये में प्रदान की जाती है और जरूरतमंदों को इलाज में विशेष छूट भी दी जाती है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अरविंद डालमिया ने कहा कि ट्रस्ट को इस तरह के सहयोग मिलना नई प्रेरणा है और इसके लिए उन्होंने तिर्की व उनकी बेटी ऐश्वर्या पेंटोनी का धन्यवाद किया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।