Dhanbad Railway: धनबाद से सिंगरौली तक बिना टिकट धराये 1200 रेल यात्री, रेलवे ने वसूला 6 लाख 49 हजार रुपये जुर्माना

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad Railway धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों पर गहन टिकट चेकिंग की गयी।

इस जांच अभियान में कुल 1200 रेल यात्रियों को पकड़ा गया एवं यह जांच अभियान अभी भी जारी हैं। इस जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।

इस जांच अभियान में रेल यात्रियों से 06 लाख 49 हज़ार 195 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।