मिरर मीडिया, संवाददाता : Dhanbad Railway धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने जून 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 24 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों की पहचान कर, संभावित रेल परिचालन समस्याओं, दुर्घटनाओं और असामान्यताओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुरस्कार वितरण के इस अवसर पर मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने कर्मचारियों की इस उत्कृष्टता की सराहना की।