Dhanbad Railway: धनबाद मंडल में राजभाषा पखवाड़ा 2024 का शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली हिंदी में काम करने की शपथ

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आज से राजभाषा पखवाड़ा 2024 का शुभारंभ हुआ, जो 16 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ‘राजभाषा संकल्प’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा की शपथ दिलाई।

कमल किशोर सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के संविधान द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए हम सभी देश की भाषाई एकता को बनाए रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और प्रांतीयता से ऊपर उठकर अपने सभी कार्य हिंदी में करें और राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सहयोग दें।

समारोह में धनबाद मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस संकल्प को दोहराया और राजभाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। समारोह के दौरान हिंदी के महत्व और इसके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा की गई।

राजभाषा पखवाड़ा के तहत धनबाद मंडल में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसका व्यापक उपयोग सुनिश्चित करना है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views