HomeधनबादDhanbadDhanbad: राम मंदिर स्थापना दिवस पर ठाकुर कुल्ही में रामचरितमानस पाठ का...

Dhanbad: राम मंदिर स्थापना दिवस पर ठाकुर कुल्ही में रामचरितमानस पाठ का आयोजन

संवाददाता, धनबाद: राम जन्म तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना दिवस हिंदी तिथि पौष शुक्ल द्वादशी के अनुसार आज पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धनबाद के ठाकुर कुल्ही स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रकाश पाठक, रंजीत पाठक एवं उनके सहयोगियों ने किया, जबकि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह के नेतृत्व में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस विशेष अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिंहा जी की गरिमामई उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें भोलानाथ पांडे, श्रवण चौरसिया, जयंत मिश्रा, जगन्नाथ पाठक, मनीष मिश्रा, निमाई दा, रंजीत जायसवाल, संजय मिश्रा, सुशील मिश्रा, शशिकांत पांडे, प्रसून पांडे, मनोज सिंह, विकास राय, संतोष रजक, विमल कुमार, सुनील साव, उमेश जायसवाल, अरविंद बर्नवाल, नीरज सिंह, सुमित पाठक, गणेश मंडल, अमित अरोड़ा, संतोष राम गुप्ता, कौशल कुमार, मुन्ना शर्मा, अश्वनी चौरसिया और गोपाल सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक समर्पण और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति और आनंद से ओत-प्रोत वातावरण का अनुभव किया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular