Dhanbad: श्री ट्रैवल के मालिक की गुंडागर्दी: बकाया पेमेंट मांगने पर कर्मचारी की ही कर दी पिटाई, हालत गंभीर

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया, संवाददाता Dhanbad: नवाडीह के निवासी उमापद गोप के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब उन्होंने अपने बकाया भुगतान की मांग की।

उमापद गोप, जो अपनी ईको कार को श्री ट्रैवल में चलवा रहे थे, उमापद गोप ने दो महीने से लंबित पेमेंट को लेकर ट्रैवल मालिक से बात करने की कोशिश की। लेकिन बातचीत के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि ट्रैवल मालिक और उनके साथियों ने उमापद के साथ मारपीट कर दी।

इस मारपीट में उमापद गोप को गंभीर चोटें आईं, विशेष रूप से उनके माथे पर गहरी चोट लगी। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

उमापद गोप के परिवार ने आरोप लगाया है कि ट्रैवल मालिक और उसके साथियों ने जानबूझकर उन पर हमला किया है। हालांकि, घटना के बाद से अब तक उमापद गोप और उनके परिजनों द्वारा पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views