Dhanbad: बेलगड़िया कॉलोनी में दो दिवसीय शिविर का आयोजन, विस्थापित परिवारों को मिला सरकारी योजनाओं से जुड़ने का लाभ

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, Dhanbad: उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार, धनबाद के सौजन्य से बेलगड़िया आवासीय कॉलोनी में रह रहे विस्थापित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विस्थापित परिवारों को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ना था।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना (PMJAY) और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लाभुकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं। वहीं, जिला आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया। जिला समाज कल्याण विभाग ने पेंशन योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पारिवारिक पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाया।

इसके साथ ही, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) ने स्वयं सहायता समूह के गठन एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत रोजगार कार्ड वितरित किए गए। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के तहत उज्जवला योजना (E-KYC) समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी विस्थापित परिवारों तक पहुंचाया गया।

इस शिविर के आयोजन से विस्थापित परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे वे सरकार की योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views