मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad बुधवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण द्वारा धनबाद यातायात पुलिस कार्यालय में छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बारिश के मौसम में यातायात पुलिस के उपयोग के लिए छाते वितरित किए गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान करीब 100 यातायात पुलिस कर्मियों के बीच छाते का वितरण किया गया। राष्ट्रीय मानव अधिकार के राष्ट्रीय सचिव अंकित चौधरी, संयुक्त सचिव मितेश गोयंका और अन्य सदस्यों द्वारा सभी महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच छाते वितरित किए गए।

इसके अलावा, पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। अंकित चौधरी ने बताया कि यातायात पुलिस सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं, और बारिश के मौसम में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें छाते प्रदान किए गए हैं।