मिरर मीडिया : पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण धनबाद जिले का पारा भी लुढ़क सकता है। यानी आने वाले दिनों में चक्रवात के कारण धनबाद में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। दक्षिण पूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन चक्रवात में बदल सकता है। जिस कारण आगामी दिनों में जिले में पारा चढ़ने की उम्मीद है। हालांकि इसका असर धनबाद सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में आंशिक ही देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार धनबाद के आसपास बादलों की आवाजाही दिख सकती है। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। 15 दिसंबर के आसपास तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है। बादल के छंटते ही तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। चक्रवात का खासा असर दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा।
मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में 10 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिस कारण मौसम शुष्क रहेगा। वही झील, डैम, तलाब जैसे इलाकों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। 25 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी।