Dhanbad: बलियापुर में महिला पर धारदार हथियार से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता Dhanbad, बलियापुर: सोमवार शाम बलियापुर थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर RMK4-315, रांगामाटी में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर गोविन्द सुत्रधर की पत्नी प्रतीमा सुत्रधर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के संबंध में वादी गोविन्द सुत्रधर ने मंगलवार को बलियापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना कांड सं0 121/24, विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेन्द्र प्रसाद राउत के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त आकाश पाल (25 वर्ष), निवासी कल्याण केन्द्र झोपड़ी बस्ती, सिंदरी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (वसूला) भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त: आकाश पाल, उम्र 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय शम्भु पाल, निवासी कल्याण केन्द्र झोपड़ी बस्ती, सिंदरी, जिला धनबाद।

बरामद सामान: लकड़ी के बेट वाला धारदार हथियार (वसूला)

छापामारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी: पु०अ०नि० आशीष भारती, थाना प्रभारी बलियापुरस०अ०नि० भीम कुमार यादवमा० टिंकू यादवआ०/2309 जमेदार गंझूचा०आ०/235 सुरेन्द्र प्रसादपुलिस मामले की जांच में जुटी है और अभियुक्त को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।