मिरर मीडिया, संवाददाता : Dhanbad झारोटेफ़ द्वारा शिक्षा पदाधिकारियों का बिदाई एवं स्वागत समारोह धैया स्थित आमंत्रण रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, निवर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, निवर्तमान क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी बाघमारा और वर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक लातेहार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह का स्वागत संबोधन जिलाध्यक्ष जय होरो ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव उज्ज्वल तिवारी, उप महासचिव ब्रजेश भट्ट, जिला सचिव राकेश कुमार, और प्रमोद सिंह चौधरी ने मंच को संबोधित किया। शिप्रा डांस अकैडमी के छात्रों द्वारा नाट्य-नृत्य का सुंदर मंचन किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का समापन संबोधन संध्या रानी द्वारा किया गया और मंच संचालन प्रियंका अग्रवाल एवं स्वेता अग्रवाल ने किया। इस समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से ब्रजभूषण पांडेय, संजय गिरी, मो. इकबाल, हरेंद्र गुप्ता, पूजा प्रियदर्शिनी, स्वप्ना तिवारी, प्रवीण कुमारी, विनीता झा, सुधांशु अविनाश, लक्ष्मी नारायण, दीपक, विजय विकास कुमार, कौशलेंद्र और गौतम सहाय सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

