घूमने आए थे, लौटे नहीं — डिमना लेक में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत

mirrormedia
2 Min Read
Oplus_131072

जमशेदपुर। शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल डिमना लेक सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना, जब घूमने आए छह दोस्तों में से दो युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। यह घटना शाम करीब 5:30 बजे की है, जिसकी सूचना देर रात मिलने के बाद मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से शवों को बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मानगो क्षेत्र से छह युवक – अबीर गोराई, नितिन गोराई, प्रतीक रजक, रोहन गोराई, विशाल गोराई और निशांत – डिमना लेक घूमने पहुंचे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए सभी युवक लेक में नहाने उतरे। उसी दौरान अबीर ने अपने साथियों को गहरे पानी में जाने से मना किया, लेकिन प्रतीक और नितिन ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।

गहराई का अंदाजा न होने की वजह से दोनों युवक तेज बहाव और गहराई में फंसकर डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। घबराए युवक मौके से भागकर सीधे अपने घर पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह विशेष गोताखोरों की टीम बुलाकर तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर में दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने डिमना लेक जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views