डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 व 2024-25 में कृषकों, कृषक समूहों, महिला स्वयं सहायता समूहों व अन्य को विभिन्न योजनाओं के तहत् कृषि यंत्रों का वितरण योजना के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच पम्पसेट, मिनी ट्रैक्टर व अन्य यंत्र वितरण के लिए विभागीय राज्यादेश में वर्णित तथ्यों की विस्तृत जानकारी समिति को दी गयी।
बैठक में राज्य प्रायोजित मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 के लिए 40 कृषक समूह तथा 2024-25 व 2025-26 के लिए छह (6) कृषक समूह को चयन किया गया। महिला स्वंयसहायता समूह को कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 12 महिला समूह तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में एक महिला समूह का चयन किया गया। छोटे व सीमान्त कृषकों को पंपसेट वितरण योजना के तहत 122 लाभुकों का चयन किया गया। वहीं केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत 6 कृषक समूह का चयन वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किया गया। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य संबधित उपस्थित थे।