जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 22-24 जुलाई तक, 11 प्रखंडों की टीमें होंगी शामिल

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग, रांची झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आगामी 22 से 24 जुलाई 2022 तक जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पूर्वाहन 9 बजे से संध्या 5 बजे तक मैच खेले जाएंगे। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला के सभी 11 प्रखंडों की फुटबॉल टीमें अंडर -14, अंडर-17 बालक वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग भाग ले रही हैं।

जिला खेल पदाधिकारी अविनाश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के पहले दिन 22 जुलाई को अंडर-14 बालक वर्ग के मैच खेले जाएंगे। वहीं दूसरे दिन 23 जुलाई को अंडर-17 बालक वर्ग का मैच होगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 24 जुलाई को अंडर-17 बालिका वर्ग के सभी मैच के अलावा प्रतियोगिता के तीनों ही वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजयी तीनों वर्ग की टीमें प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 की मेजबानी पूर्वी सिंहभूम जिला को ही मिला है। जिसका आयोजन आगामी 1-4 अगस्त 2022 तक जमशेदपुर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *