बिजली से जुड़ी समस्या से ना हो परेशान, 11 मार्च को आएं ऊर्जा मेला में और पायें समाधान

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जिले के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 11 मार्च शनिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है। बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उपभोक्ता ऊर्जा मेला में शामिल होकर समाधान पा सकते हैं।

ऊर्जा मेला में इन सुविधाओं का उठायें लाभ

  1. खराब मीटर बदलने से सम्बन्धित आवेदन दें। ताकि सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सके।
  2. विद्युत विपत्र में गड़बड़ी से सम्बन्धित शिकायत।
  3. विद्युत बकाया राशि जमा करें।
  4. नया बिजली कनेक्शन लेने व हटाने संबंधी आवेदन जमा करें।

इन स्थानों पर लगेगा कैम्प

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जमशेदपुर

  1. जुगसलाई- 33/11 के.वी विद्युत शक्ति उप केन्द्र, जुगसलाई
  2. करनडीह- 33/11 के.वी विद्युत शक्ति उप केन्द्र, जुगसलाई
  3. छोटा गोविंदपुर- 33/11 के.वी विद्युत शक्ति उप केन्द्र, बिरसानगर

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मानगो

  1. मानगो 1- विद्युत शक्ति उप केन्द्र, डिमना बस्ती, मानगो परिसर
  2. मानगो 2- विद्युत शक्ति उप केन्द्र, पटमदा परिसर

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला

  1. घाटशिला- मेढ़िया पंचायत भवन, मुसाबनी
  2. धालभूमगढ़- बागराचुरा (लक्ष्मी क्लब), बहरागोड़ा
  3. चाकुलिया- जामडोल बाजार चौक, चाकुलिया
  4. जादूगोड़ा- मुर्गाघुटू पंचायत भवन, मुसाबनी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *