हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा अनुसूचित मोर्चा का एक दिवसीय धरना : विधायक राज सिन्हा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत अनुसूचित मोर्चा के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। साथ ही हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वही विधायक राज सिन्हा ने बताया कि झारखंड की कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी की महागठबंधन की सरकार में महादलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। इनके घर तोड़ दिए जा रहे हैं। पिछले महीने की 29 तारीख को पलामू जिले के मुरुमातु में 50 महादलित परिवार के घर को तोड़ उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया।  राज्य में महादलितों के साथ अन्याय किया जा रहा है।  यह अत्याचार अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। इसीलिए इन मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना का प्रदर्शन किया जा रहा है।

साथ ही राज्यपाल से आगह करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और जिस प्रकार से आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, दलित, महादलित परिवारों को मारपीट कर उनके घर पर कब्जा कर लेना, जैसी घटनाएं हो रही हैं, यह शर्मनाक है। जल्द से जल्द इस सरकार को बर्खास्त किया जाए।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *