गाय चराने गए व्यक्ति के साथ दर्जनों की संख्या में दबंगों ने मारपीट कर किया घायल : SNMMCH में भर्ती : घटना केंदुआ डीह थाना क्षेत्र की

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया :  गोंदुडीह ओपी निवासी शीतल यादव के साथ मारपीट की घटना को कुछ लोगों द्वारा अंजाम दिए जाने की खबर है। मामला केंदुआ डीह थाना क्षेत्र की है जहाँ सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब उक्त व्यक्ति के साथ 10 से अधिक लोगों ने मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को SNMMCH में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक उनके दोनों हाथ, पाव और पीठ में काफी गंभीर चोट आई है। घायल व्यक्ति कोल डीपों में सरदारी का कार्य करता है। बताया गया कि घटना के वक्त वो गाय चराने गया था और अकेले देख कर कुछ दबंग लोगों के कहने पर हमला कर दिया।

वहीं अस्पताल में भर्ती शीतल यादव ने बताया की कुछ साल पूर्व उनपर गोली चलाई गई थी जिसके बाद से ही केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही उनके काम को लेकर भी कुछ दबंग लोगों द्वारा बार-बार दबाव बनाया जा रहा था की मजदूर के लिए आवाज उठाना बंद करो। उसी को लेकर कुछ दबंग लोगों द्वारा उन्हें पिटवाया गया। हालांकि इस बाबत पुलिस से लगातार शिकायत की गई मगर पुलिस मौन होकर बस तमाशा देखती है करती कुछ नहीं है।

वहीं घायल के पुत्र चंदन यादव ने बताया की उनके परिवार को लगातार धमकी मिल रही थी की केस वापस ले लो वरना ठीक नहीं होगा। 2022 में उनके पिता पर गोली चलाई गई थी। उसके बाद से कई दबंग द्वारा पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी इसपर कुछ कारवाई नहीं किया जा रहा है। उल्टा पुलिस उन्हें ही परेशान करने का काम करती है। ऐसा लगता है मानो पुलिस उनके साथ हो जबकि अत्याचार उनका परिवार झेल रहा है। यही हाल रहा तो किसी दिन उनके परिवार के लोगों की जान भी जा सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *