डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कोयला उद्योग के निजीकरण का विरोध करने का किया अनुरोध

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद, आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कोयला उद्योग के निजीकरण का विरोध करने का अनुरोध किया है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कोयला उद्योग के निजीकरण का विरोध करे और इसे झारखंड में लागू होने से रोकने के लिए कदम उठाए।डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में कहा कि भाजपा सरकार देश में कोयला उद्योग के निजीकरण के लिए कदम उठा सकती है और इसका झारखंड राज्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि झारखंड भारत में कोयले के सबसे बड़े उत्पादक में से एक है। कोयला उद्योग के निजीकरण के कारण हमें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रदूषण में वृद्धि, जंगलों की कटाई, गरीब आदिवासियों का शोषण, निजी कंपनियों द्वारा खानों का कुप्रबंधन, कोयले की कीमतों में वृद्धि तथा अन्य प्रकार की समस्या देखने को मिल रही है। झारखंड सरकार कोयला उद्योग के निजीकरण का विरोध करे और इसे झारखंड में लागू होने से रोकने के लिए कदम उठाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *