धनबाद के नए सिविल सर्जन बने डॉ. आलोक विश्वकर्मा : डॉ. भानु प्रतापन का रांची तबादला

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य भर के चिकित्सा अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 57 चिकित्सकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में धनबाद जिले से जुड़े तीन प्रमुख अधिकारियों के पद बदले गए हैं।

🔷 डॉ. आलोक विश्वकर्मा को धनबाद का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व जामताड़ा सदर अस्पताल में उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब वे धनबाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

🔷 वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. भानु प्रतापन का तबादला रांची कर दिया गया है। उन्हें ज़ोनल मलेरिया पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

🔷 साथ ही, धनबाद स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह का भी तबादला करते हुए उन्हें रांची भेजा गया है।

इस अधिसूचना के तहत धनबाद, लोहरदगा, सिमडेगा, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, चतरा समेत राज्य के कई जिलों में सिविल सर्जनों, उप निदेशकों और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....