जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के निर्देश पर डॉ. किश्वर आरा को डीएसडब्ल्यू तथा डॉ. अविनाश कुमार सिंह को प्रॉक्टर का पदभार दिया गया है। डॉ. किश्वर आरा अर्थशास्त्र विभाग में सेवारत हैं रूसा की पूर्व को ऑर्डिनेटर रह चुकी हैं। वहीं डॉ. अविनाश कुमार सिंह वर्तमान में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।