राष्ट्रीय चिकित्सा भूषण सम्मान व सुपर हीरो अवार्ड से नवाज़े गए डॉ संजय गिरी का शहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर के डॉ संजय गिरी चिकित्सा के साथ समाजसेवा में अपनी अलग पहचान बना चुके है। जिसके लिए ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस के द्वारा पटना में बॉलीवुड एक्टर सुनील सेठी के द्वारा सम्मानित किया गया। डॉक्टर संजय गिरी का पटना से सम्मान लेकर शहर पहुंचने पर भाजपा नेता रविशंकर तिवारी ने अपने साथियों के साथ जुगसलाई वीर कुवंर सिंह चौक पर जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमलोगों के साथ-साथ पूरे शहर के लिए गौरव की बात है और पूरा शहर इससे गौरवान्वित हुआ है। सम्मानित करने वालों में सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के महासचिव अभिषेक गौतम, स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, ओ पी सिंह, भाजपा जुगसलाई मंडल के ओम प्रकाश पाठक, केसरी सेना के अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद, अमर तिवारी, नीरज, शिव कुमार शर्मा, बिजेंद्र, खुशबु कुमारी आदि कई लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *