16वें राष्ट्रपति पद के लिए आज द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा आमने-सामने : 10 बजे शुरू होगा मतदान : 4,000 से अधिक सांसद व विधायक चुनेंगे देश का अगला राष्ट्रपति

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : सोमवार को देश के 16वें राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान किया जायेगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के चुनाव में आमने-सामने हैं। इसके लिए 4,000 से अधिक सांसद और विधायक आज अपना वोट डालेंगे। विधानसभा के वाचनालय में मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म होगा। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार विधानसभा के 242 विधायक अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। बिहार से निर्वाचित होने वाले लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य दिल्ली में मतदान करेंगे। आपको बता दें कि बिहार में होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी गयी है।

आपको बता दें कि NDA से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष UPA से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं। कई क्षेत्रीय दलों द्वारा झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने के साथ, संख्या स्पष्ट रूप से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में है। इन दलों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD), नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (JDU), शिरोमणि अकाली दल, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP), AIADMK, टीडीपी, वाईएसआरसीपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं।

वहीं यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), राष्ट्रीय जनता दल और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) का समर्थन मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने भी विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार होना चाहिए, इस आह्वान का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने किया था।

अगर द्रौपदी मुर्मू जीतती है तो इनकी जीत से कई चीजें पहली बार होंगी। वह स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। 64 की उम्र में, राष्ट्रपति भवन में पहुंचने वाली वह सबसे कम उम्र की प्रेसिडेंट होंगी, इसके अलावा देश के शीर्ष पद को संभालने वाली पहली आदिवासी नेता और भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी होंगी।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *