Homeधनबाददेश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मु बनी राष्ट्रपति : धनबाद में...

देश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मु बनी राष्ट्रपति : धनबाद में आदिवासी युवतियों ने निकाला विजय जुलूस : शामिल राज़ सिन्हा ने कहा रच दिया इतिहास, देखें वीडियो..

द्रोपदी मुर्मु की जीत पर आदिवासी युवतियों ने किया नृत्य, राज सिन्हा ने कहा देश के लिए गौरव

मिरर मीडिया : द्रौपदी मुर्मु देश की पहली आदिवासी महिला है जो राष्ट्रपति बनी है। उनकी जीत की खुशी में आदिवासी समुदाय से जुड़ी महिलाएं धनबाद के जिला परिषद मैदान से लेकर जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक तक थिरकते हुए नाचते हुए विजय जुलूस में शामिल हुई। इस विजय जुलूस का नेतृत्व भाजपा विधायक राज सिन्हा कर रहे थे उनके साथ भारी संख्या में भाजपाई भी सम्मिलित रहें और द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में नारेबाजी भी होती रही।

जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर जमकर आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई ।

वही मीडिया से बात करते हुए विधायक राज् सिन्हा ने कहा कि आज भारत ने इतिहास रच दिया पहली दफा एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है जो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजह से संभव हो पाया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज भी कसा और कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी केंद्र ने उस वक्त कई दफा गुजरात में केंद्रीय एजेंसियों ने नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री रहते हुए परेशान किया उन्हें बदनाम करने की साजिश रची। देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है इस बीच आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद मिलना गौरव की बात है।

वही आदिवासी युवती ने भी इसे गौरव का पल बताया एवम कहा कि बहुत ही खुशी महसूस हो रही है यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular