Dhanbad: पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 102 बच्चों ने लिया भाग, दिखा जबरदस्त उत्साह

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: आज रविवार को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल द्वारा जैक एंड जिल मोंटेशरी स्कूल, हिल कॉलोनी में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ‘On-the-Spot’ ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे भारतीय रेल में एक साथ एवं एक ही दिन आयोजित हुई। प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया गया था।

ग्रुप-1 (6 से 9 वर्ष), ग्रुप-2 (9 से 12 वर्ष), और ग्रुप-3 (12 से 15 वर्ष) के बच्चों के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी। ग्रुप-1 के लिए ‘मेरी प्यारी माँ और पापा’ या ‘आदरणीय महोदया, मेरी कक्षा अध्यापिका’ थी, जबकि ग्रुप-2 के लिए ‘खेल गतिविधियां’ जैसे क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल या ‘रेल यात्रा’ थी। ग्रुप-3 के बच्चों के लिए ’10 साल बाद भारत का विजन’ या ‘वर्तमान सोशल मीडिया युग में एक परिवार का दृश्य’ विषय था।

तीनों ग्रुप में कुल 102 बच्चों ने भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा गरिमा सिन्हा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उपहार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन की अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views