Homeधनबादफिट इंडिया फ्रीडम रन के अवसर पर दौड़ का आयोजन - DRM...

फिट इंडिया फ्रीडम रन के अवसर पर दौड़ का आयोजन – DRM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मिरर मीडिया : दौड़ेगा इंडिया तो फिट रहेगा इंडिया। सोमवार क़ो फिट इंडिया फ्रीडम रन के अवसर पर धनबाद रेल मंडल मुख्यालय से रेलवे मैदान तक दौड़ का आयोजन किया गया जिसे DRM आशीष बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर लोगों में दौड़ के प्रति काफी उत्साह दिखा और बढ़-चढ़ कर इसमें भाग भी लिया।

बता दें कि युवा मामले एवं खेल कूद मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे उक्त कार्यक्रम के तहत दौड़, योगा एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाएंगी। मौके DRM ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ होना जरूरी होता है। हम स्वस्थ रहेंगे तभी हम अपने और अपने देश अपने परिवार सब के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे। साथ ही कहा कि धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर दौड़ , योगा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular