गोमो स्टेशन के विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण, समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के दिए निर्देश

KK Sagar
1 Min Read

गोमो (धनबाद): धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) स्टेशन एवं उसके आसपास गति शक्ति यूनिट के तहत चल रहे विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने परियोजनाओं में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

अखिलेश मिश्र ने कहा कि विकास कार्य समय पर पूरे होने से रेलवे की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी, परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी तथा यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

निरीक्षण के दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं रेलवे कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....