तीन दिनों से बीमार पड़े रेलकर्मी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे डीआरएम

Anupam Kumar
1 Min Read

मिरर मीडिया : डीआरएम कमल सिन्हा रविवार को बीमार पड़े बसंत उपाध्याय से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहां उनके साथ एडीआरएम आशीष झा और सीनियर कमांडेंट भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बसंत उपाध्याय का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
डीआरएम ने बंसन उपाध्याय के जल्द स्वस्थ होने के साथ ही पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिया है।

वहीं अब कर्मचारी के कपड़े खुलवाने के आरोप में घिरे डीआरएम कमल किशोर सिन्हा के खिलाफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
यूनियन के प्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंच कर बंसत उपाध्याय का हाल लिया और उनका हौसला बढ़ाया।
बाद मे यूनियन प्रतिनिधियों ने रेलवे अस्पताल पहुंच कर वहां मौजूद कर्मचारियों से पूरे मामला की जानकारी ली।
इस दौरान यूनियन के अपर महामंत्री सह पीएनएम प्रभारी जियाउद्दीन ने कहा कि इस हम इस मामले में हम पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में अपने स्तर पर बातचीत कर रहे है। यूनियन बसंत उपाध्याय को इंसाफ़ दिला कर ही मानेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *